{"_id":"615b64508ebc3e9fbc7aac1c","slug":"16-will-be-jailed-for-pouring-petrol-on-the-police-meerut-news-mrt5592574138","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 सपाइयों पर पुलिस पर पेट्रोल डालने का आरोप, जेल जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 सपाइयों पर पुलिस पर पेट्रोल डालने का आरोप, जेल जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर पेट्रोल डालने में 16 सपाई जाएंगे जेल
मेरठ। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस पर पेट्रोल फेंकने के आरोप में सोमवार देर रात 16 सपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें इंस्पेक्टर सिविल लाइन और सिपाही झुलस गया।
लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। सपाइयों ने पेट्रोल छिड़ककर पुतले में आग लगा दी, इसी दौरान पुतला छीनने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मी भी लपटों की चपेट में आ गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद शर्मा व सिपाही विवेक यादव झुलस गए।
वहीं, एएसपी कैंट सूरज राय और अन्य पुलिस वाले भी चिंगारी गिरी। इंस्पेक्टर और सिपाही का मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर की तहरीर पर सपा छात्रसभा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश राणा और सपा युवजन सभा महानगर अध्यक्ष प्रदीप कसाना, जाहिद, विकरांत चौधरी, शुऐब, महताब, आसिफ, मुनीर, रोहित, दुष्यंत, दीपक, किशोर, शेखर, सुमित और दुष्यंत को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ पुतला फूंकने और पुलिसकर्मियों पर ज्वलनशील फेंकने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया है कि गिरफ्तार सपा नेताआें को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा 90 लोगों का गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया, जिनका शांतिभंग में चालान किया गया है।