{"_id":"5d152a5d8ebc3e3cdf12fbad","slug":"15616681701-meerut-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में हो रहा बाल विवाह रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में हो रहा बाल विवाह रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में हो रहा बाल विवाह रुकवाया
किशोरी फरीदाबाद की तो किशोर मोदीपुरम का
जेल भेजने की चेतावनी पर ढीला पड़ा परिजनों का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)। मोदीपुरम बाईपास स्थित एक होटल में हो रहे बाल विवाह को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। परिजनों ने विरोध किया। लेकिन बाल संरक्षण अधिकारी ने जेल भेजने की चेतावनी दी तो विरोध ढीला पड़ गया।
होटल में बाल विवाह होने की सूचना चाइल्ड लाइन को मिली थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघभन कनौजिया ने बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर के नेतृत्व में पुलिस, आशा ज्योति केंद्र और जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने जब होटल में जानकारी की तो परिजनों ने पहले कहा कि शादी तो दो दिन पहले ही हो गई। इस पर दीपिका भटनागर ने कहा कि ऐसा है तो अब सभी को जेल जाना होगा। पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी ने जब हड़काया तो परिजनों ने बताया कि शादी आज ही हो रही है। जिसके बाद दोनों की शादी को रुकवा दिया। दोनों की उम्र 18 साल से कम है। किशोरी फरीदाबाद की है और किशोर मोदीपुरम की एक कालोनी का रहने वाला है। परिजनों ने लिखित में दिया कि वह कोई विवाह नहीं कर रहे हैं। दोनों के बालिग होने पर ही विवाह करेंगे।
पार्लर में जाकर लिया बयान
बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर ने बताया कि किशोरी तैयार होने पार्लर गई थी। परिजनों ने कहा कि अब शादी रुक गई। वह होटल नहीं आएगी, जिसके बाद टीम शहर के एक पार्लर पहुंची और किशोरी का बयान दर्ज किया। दीपिका भटनागर ने कहा कि बाल विवाह अपराध की श्रेणी में आता है। किशोरी से कहा गया कि अगर 18 साल से पहले उसकी शादी की गई तो वह शिकायत कर सकती है।