{"_id":"5d0aa0fe8ebc3e4dbd7745d4","slug":"15609776485-meerut-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल होता है जलभराव, फिर भी नहीं होती नाले की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर साल होता है जलभराव, फिर भी नहीं होती नाले की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल होता है जलभराव, फिर भी नहीं होती नाले की सफाई
मेरठ। 15 दिन बाद मानसून दस्तक देने वाला है, लेकिन सफाई न होने के कारण शहर के नाले चोक पड़े हैं। अगर समय रहते नालों की सफाई नहीं हुई तो बरसात में फिर से जलभराव की स्थिति होगी और लोग घरों में कैद हो जाएंगे। हर साल बरसात में जलभराव से परेशान लोग निगम अधिकारियों से शिकायत कर नाला सफाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अमर उजाला टीम ने बुधवार को कंकरखेड़ा में वार्ड 23 के पुष्पेन्द्र मार्ग से रेलवे कॉलोनी, शराब मिल के बराबर से होकर गुजर रहे नाले की स्थिति का जायजा लिया। नाला पूरी तरह सिल्ट और कचरे से भरा पड़ा है। इस नाले से सटे इलाकों की नालियों का पानी वापस लौट रहा है। क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि बीते कई सालों से नाले की सफाई नहीं हुई है। वे हर साल बरसात में जलभराव के कारण घरों में कैद हो जाते हैं। अफसरों से शिकायत करते हैं, लेकिन कोई नहीं सुनता।
घरों में नालों का पानी जाता है
नाले की सफाई न होने के कारण हर बार बरसात के दिनों के जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। लोगों के घरों में नाले का पानी पहुंच जाता है। - नीरज मित्तल, व्यापारी नेता।
विज्ञापन
अफसर सिर्फ आश्वासन देते हैं
बरसात आने से पहले क्षेत्र की जनता और पार्षद सभी लोग नगर निगम से नाला सफाई कराने की मांग करते हैं। लेकिन निगम अधिकारी आश्वासन तो देते हैँ लेकिन काम नहीं कराते। - निशांत गर्ग
हर साल जलभराव होता है
बरसात से पहले नाले की सफाई किया जाना जरूरी है। इस नाले की सफाई न होने के कारण हर साल जनता जलभराव से जूझती है। - नितिन कपूर
अफसर नहीं करा रहे शिकायत
नाला सफाई नहीं हुई तो सुभाषपुरी, शाक्यपुरी, सरधना रोड तक की कालोनियों में जलभराव हो जाएगा। दो साल से नाले की सफाई नहीं हुई है। नाले पर अतिक्रमण तो है, लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां पर मशीन पहुंच सकती है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी सफाई कराने को तैयार नहीं है। - राजेश खन्ना, पार्षद वार्ड 23
कहीं नहीं होती सफाई
नालों की सफाई कंकरखेड़ा में ही नहीं बल्कि शहर में कहीं भी होती नहीं दिख रही है। एक दो नालों से सिल्ट निकाली भी गयी है तो वह भी सड़क पर पड़ी है। - नवीन जायसवाल
बीमारियां भी फैलने का डर
नाला सफाई को निगम अधिकारियों को गंभीरता से लेना चाहिए। नाले में भरी गंदगी से बरसात में जलभराव ही नहीं होगा बल्कि बीमारी फैलने का भी खतरा है। - कृष्ण कुमार
जवाब-तलब किया जाएगा
नाला सफाई चल रही है। पार्षद ने हमें पत्र दिया था। हमने सफाई इंस्पेक्टर और डिपो प्रभारी को निर्देश दे दिए थे। अगर नाला सफाई नहीं की जा रही है तो जबाब तलब किया जाएगा। - डॉ. गजेन्द्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।