{"_id":"5d07f6998ebc3e3d4a7f3099","slug":"15608029573-meerut-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
सरधना। मुल्हेड़ा गांव के जंगल में वन विभाग की काफी जमीन है। रविवार रात कुछ लोगों ने उस पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को लगी। इस पर टीम सोमवार सुबह मौके पर पहुंची। वहां पर अवैध निर्माण जारी था। वन विभाग की टीम ने उसे रुकवाते हुए ध्वस्त करा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव के जंगल में वन विभाग की बेशकीमती जमीन है। इस पर कुछ लोग काफी समय से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वन विभाग की सक्रियता के चलते वे सफल नहीं हो सके हैं। कुछ लोगों ने रविवार रात एवं सोमवार सुबह मौका पाकर अवैध निर्माण किया। किसी ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसे देखकर आरोपी भाग निकले। टीम ने निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर दिया। वहीं, आसपास के लोगों से कहा कि यदि किसी ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में वन रेंजर संजय चौधरी का कहना है कि कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया था। उस निर्माण को ध्वस्त करा दिया है। साथ ही आसपास के लोगों को भी चेतावनी दी कि यदि अवैध निर्माण शुरू होता है, तो उसकी तत्काल सूचना दें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।