{"_id":"5d07f6968ebc3e3d4a7f3096","slug":"156080295318-meerut-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में पस्त हुआ पावर सिस्टम, बिजली कटौती से हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में पस्त हुआ पावर सिस्टम, बिजली कटौती से हाहाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में पस्त हुआ पावर सिस्टम, बिजली कटौती से हाहाकार
मेरठ। गर्मी से जहां लोगों का बुरा हाल है, वहीं पीवीवीएनएल का पावर सिस्टम भी पस्त होने लगा है। मांग और आपूर्ति में अंतर आने से बिजली कटौती के कारण लोगों का बुराहाल हैं। अधिकारी एबीसी केबल और फाल्ट के नाम पर सुबह से रात तक शटडाउन के झटके दे रहे हैं। सोमवार को दो बिजलीघरों के करीब 60 हजार लोगों को चार घंटे तक बिजली नहीं मिली। वहीं मधुबन कॉलोनी में भी सात घंटे आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे।
सोमवार को बिजली बंबा बाईपास तिराहे पर 33 केवी केबल का अंडर ग्राउंड कार्य किया गया। इसके लिए विभाग ने सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक का शटडाउन लिया था। शारदा रोड व घंटाघर बिजलीघर क्षेत्र के करीब 60 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। तीन घंटे बाद भी बिजली नहीं आने पर लोग फोन कर बिजली आने की जानकारी करते रहे। समय से एक घंटा बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके अलावा मधुबन कॉलोनी में एबीसी केबल कार्य के चलते सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक आपूर्ति ठप रही। सात घंटे बिजली नहीं मिलने से हाहाकार मचा रहा। इसके अलावा लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, लेडीज पार्क, मेडिकल, रोहटा रोड, एमईएस, सोफीपुर, कंकरखेड़ा, नौचंदी, रामलीला ग्राउंड, टीपीनगर आदि बिजलीघर क्षेत्रों में भी बिजली कटौती के झटके लगे। अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि ट्रांसमिशन से मिलने वाली बिजली लोगों के घरों तक पहुंचाई जा रही है। कार्य के चलते या फाल्ट आदि के कारण ही आपूर्ति प्रभावित होती है।