फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान चिंतन शिविर में भाकियू के एक गुट ने घोषित किया नया जिलाध्यक्ष

किसान चिंतन शिविर में भाकियू के एक गुट ने घोषित किया नया जिलाध्यक्ष

Tue, 18 Jun 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
किसान चिंतन शिविर में भाकियू के एक गुट ने घोषित किया नया जिलाध्यक्ष
- हरिद्वार में दिखाई दिया मेरठ भाकियू की गुटबाजी का असर
विज्ञापन

- एक गुट ने जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह की जगह रामबोस दबथुआ को घोषित किया नया जिलाध्यक्ष
- हालांकि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने नहीं मानी बात, कहा मेरठ आकर करेंगे इस बारे में बात

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दो गुटों में बंटी जिला भाकियू की रार हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ किसान चिंतन शिविर में भी जारी रही। बाबा इलम सिंह गुट ने बैठक कर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह की जगह रामबोस दबथुआ को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया और फैसले के पत्र पर हस्ताक्षर कर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को सौंप दिया। हालांकि राकेश टिकैत ने इस फैसले को नहीं माना और मेरठ आकर इस मामले में बातचीत कर रास्ता निकालने का आश्वासन दिया।

जिला भाकियू में जिलाध्यक्ष को लेकर लंबे समय से रार चल रही है। इस मुद्दे पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष बाबा इलम सिंह गुट हैं। दोनों गुट न तो एकसाथ कोई प्रदर्शन करते है और न ही किसी आंदोलन में संयुक्त रूप से हिस्सा लेते हैं। बाबा इलम सिंह गुट गजेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष मानने से मना करता रहा है। इस गुट ने पिछले दिनों नरेश चौधरी को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया था। हाईकमान ने मामले का संज्ञान लेते हुए गजेंद्र सिंह को ही जिलाध्यक्ष बरकरार रखा था, लेकिन हरिद्वार में चल रहे संगठन के महाकुंभ किसान चिंतन शिविर में दोनों गुट एक बार फिर से जिलाध्यक्ष पद को लेकर आमने सामने आ गए। बाबा इलम सिंह गुट ने मंडल महामंत्री नरेश चौधरी के लेटर पैड पर गजेंद्र सिंह की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए विरोध पत्र जारी किया। गुट ने गजेंद्र सिंह की बजाय रामबोस दबथुआ को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। इसके बाद सभी ने राकेश टिकैत से मुलाकात कर फैसले की जानकारी दी। नरेश चौधरी ने रामबोस को जिलाध्यक्ष घोषित करने की मांग की तो राकेश टिकैत ने इस संबंध में मेरठ आकर बात करने का आश्वासन दिया। रामबोस को जिलाध्यक्ष घोषित करने में नरेश चौधरी, संजय दौरालिया, बलराज सिंह, मुंशी, मेहर सिंह, श्यौराज सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, विजयपाल, ओमपाल सिंह सचिन, सतबीर सिंह, योगेंद्र सिंह, आदि शामिल रहे। इस बारे में राकेश टिकैत ने कहा कि मेरठ का जिलाध्यक्ष बदलने का फैसला नहीं हुआ है। इस बारे में एक गुट ने विरोध पत्र दिया है मेरठ आकर इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed