{"_id":"5bfc4f36bdec2241703a5252","slug":"154326205214-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को जेल भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों को जेल भेजने की मांग
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिजनों ने थाने पर किया हंगामा
मवाना। नगर के एक मोहल्ले में वाल्मीकि समाज की एक महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हुए। रविवार देर रात नगर के ही एक युवक ने वाल्मीकि समाज की एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी, विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने देर रात ही महिला की तहरीर पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। सोमवार को इस मामले में महिला के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों को जेल भेजे जाने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उक्त युवक महिला से छेड़छाड़ व मारपीट कर चुका है। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।