फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में ओवरलोड रेत व रोडी डस्ट से लदे ट्रकों के खिलाफ सीओ ने चलाया अभियान-गन्ने के ट्रकों पर दिखाई नरमी

सरधना में ओवरलोड रेत व रोडी डस्ट से लदे ट्रकों के खिलाफ सीओ ने चलाया अभियान-गन्ने के ट्रकों पर दिखाई नरमी

Mon, 26 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
सरधना में ओवरलोड रेत व रोडी डस्ट से लदे ट्रकों के खिलाफ सीओ ने चलाया अभियान-गन्ने के ट्रकों पर दिखाई नरमी
ट्रक चालकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन

- ओवरलोड में तीन ट्रकों के काटे चालान
सरधना। नगर में सीओ संतोष कुमार के द्वारा रविवार को सुबह के समय ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ ने तीन चालान ओवरलोड में काटे। इस दौरान रेत व रोडी डस्ट से लदे कई ट्रकों को सड़क किनारे छोड़कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। सीओ के साथ रहे हम राहों ने लोहे की नुकीली वस्तु से करीब दर्जनभर से अधिक ट्रकों के टायरों में पंक्चर कर दिया। जैसे ही सीओ की गाड़ी वहां से निकली तो ट्रक चालक वापस अपने-अपने ट्रकों के पास जा पहुंचे और बताया कि उनसे पांच सौ से एक हजार रुपये तक पुलिस कर्मियों के द्वारा मांगे जा रहे थे। विरोध करने पर टायरों में उनके सामने ही पंक्चर कर दिया। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं नगर में एक पुलिस के द्वारा चलाए गए टायर फोड़ पंक्चर अभियान की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी के साथ ट्रक चालक बात कर रहे हैं और ट्रक चालक हाथ में रुपये गिनते भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस ओवरलोड अभियान के दौरान गन्ने के ओवरलोड ट्रकों पर सीओ की कुछ नरम नजर रही और उनके न तो चालान काटे और न ही उन्हें कोई चेतावनी दी। वहीं सीओ संतोष कुमार ने ट्रक चालकों के द्वारा लगाये गए आरोपों को गलत बताया और कहा कि ट्रक चालकों से ओवरलोड में जो जुर्माने की वसूली की कार्रवाई होती है, उससे बचने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed