{"_id":"5bfb0adbbdec22417c728610","slug":"154317901719-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को पूरे दिन मुख्य मार्ग पर रहे जाम के हालात।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को पूरे दिन मुख्य मार्ग पर रहे जाम के हालात।
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। नगर के मुख्य मार्ग पर अवैध ई-रिक्शा तथा सड़क पर दुकानदारों की वाहन पार्किंग के चलते लगने वाला जाम स्थानीय लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। रविवार को मुख्य मार्ग पर कई बार जाम लगा। सुबह के समय जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जब कहीं घंटों बाद जाम खुल सका।
बताते चलें कि नगर में अवैध रूप से सैकड़ों ई-रिक्शा संचालित हैं। जगह-जगह ई-रिक्शा पार्किंग बना देने के साथ मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा वाहन पार्किग बना रखी हैं। जिस कारण मेरठ-बिजनौर मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यही नहीं सड़क के दोनों किनारों पर फलों के ठेले एवं दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान रख दिए जाने से भी जाम लगा रहता है। रविवार को वीआईपी रोड पर साप्ताहिक पैठ एवं ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग ने नगर के लोगों को एक बार फिर जाम से जूझने को मजबूर कर दिया। मवाना मिल का पेराई सत्र शुरू होने से किसान गन्ने से लदी भैंसा-बुग्गी लेकर नगर से ही गुजरते हैं। ऐसे में स्थिति और भयंकर हो जाती है। पूर्व में नगर के व्यापारियों ने ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम मवाना एवं सीओ से शिकायत की थी, लेकिन आज तक अवैध ई-रिक्शा को चिह्नित नहीं किया गया। जिस कारण नगर के लोग जाम झेलने को मजबूर हैं। रविवार को पूरे दिन नगर के लोग जाम से परेशान रहे। सूचना पाकर पुलिस ने काफ़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि अवैध ई रिक्शा को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।