फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जलभराव और गंदगी से खिवाई के लोग परेशान

जलभराव और गंदगी से खिवाई के लोग परेशान

Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
जलभराव और गंदगी से खिवाई के लोग परेशान

विज्ञापन

जलभराव और गंदगी से खिवाई के लोग परेशान
सरूरपुर। कस्बा खिवाई के लोग गंदगी और जलभराव की समस्या से कई दिनों से परेशान हैं। ऐसे में नगर पंचायत चेयरपर्सन पर नगरवासी अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। चेयरपर्सन की उपेक्षा के चलते कई मोहल्लों के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लेकिन इसे लेकर न तो नगर पंचायत अफसर और न ही अध्यक्षा गंभीर हैं जबकि लोगों का रास्तों से निकलना तक दूभर हो गया है।

नगर पंचायत खिवाई के रास्तों पर जलभराव और गंदगी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है लेकिन गंदगी और पानी भरे रास्तों पर चलना लोगों की मजबूरी बन गया है। कस्बे के देवी मंदिर से बाल्मिकी मंदिर और बस्ती के रास्ते पर बदबू से लोगों का बुरा हाल है। सोनू, कल्लू, रोहताश, मुनेंद्र, सनोज व राहुल आदि ने बताया कि लोगों को मंदिर जाने व बच्चों को स्कूल जाने के लिए कीचड़ और गंदगी से निकलकर रोजाना जाना पड़ता है। इसे लेकर नगर पंचायत की चेयरपर्सन गंभीर नहीं हैं जबकि मोहल्लेवासी कई बार लिखित शिकायत कर चुके हैं लेकिन बावजूद इसके कोई समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत चेयरपर्सन भेदभाव की नीति से विकास कार्य करा रही हैं। गरीब व मजदूर लोगों की उन्हें सुध नहीं हैं। नगर में मेन रास्ते पर पसरी ये गंदगी स्वच्छता मिशन व सर्वेक्षण पर सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है। इसे लेकर बस्ती के लोगों में भारी रोष बना हुआ है। इस बारे में ईओ पवित्रा त्रिपाठी से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया जबकि चेयरपर्सन रंगीला बेगम के पुत्र साबूदीन ने बताया कि नगर में समान रूप से विकास कार्य चल रहे है। जहां जलभराव और गंदगी की समस्या है जल्द उसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed