{"_id":"5bf9ab52bdec2241a004a82e","slug":"154308902519-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पा लका को लगाया लाखों का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पा लका को लगाया लाखों का चूना
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालिका को लगाया लाखों का चूना
मवाना। नगर में लगी सोलर लाइटों की बैटरी को बदलने के नाम पर दो युवकों ने नगर पालिका को हजारों रुपये का चूना लगा दिया। दरअसल दो युवकों ने बैटरी फ्री में बदलने का नगर पालिका को लालच दिया और सोलर लाइटों से पुरानी बैटरी उतार ले गए। कई दिन बाद भी युवकों के नहीं आने पर ठगी का अहसास हुआ।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों दो युवक नगर पालिका में पहुंचे और पालिका अधिकारियों से सोलर लाइट की खराब बैटरी फ्री में बदलने की बात कहीं। बैटरी फ्री में बदले जाने के लालच में पालिका अधिकारी आ गए और उन्होंने पुरानी बैटरी उतारने के लिए युवकों को कह दिया। दोनों युवक सोलर लाइटों पर खराब बैटरी उतार कर ले गए, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी नई बैटरी लेकर नहीं पहुंचे, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बताया गया है कि इन्हीं दोनों युवकों ने कई गांवों में भी प्रधानों को लालच देकर सोलर लाइट से खराब बैटरी उतार ली। परंतु उन्हें भी ठगी का शिकार होना पड़ा। चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। वह मामले की जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।
खास बातें:
सोलर लाइटों से बैटरी बदलने के नाम पर युवकों ने की ठगी