{"_id":"5bf5be5abdec22694c344794","slug":"15428317541-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों से युवकों ने की अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों से युवकों ने की अवैध वसूली
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चालकों से युवकों ने की अवैध वसूली
दौराला। टोल बचाकर भराला मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों से कुछ युवक रात के समय अवैध वसूली कर रहे थे। मामले की सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने मौके से दो युवकों को दबोच लिया जबकि उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
सिवाया टोल प्लाजा पर हाईवे से गुजरने वाले कुछ वाहन चालक टोल बचाने के लिए सिवाया-भराला मार्ग से होकर गुजरते है। बीती रात भी बहुत से वाहन चालक सिवाया-भराला मार्ग से गुजर रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान सिवाया और भराला गांव के कुछ युवक एकत्र होकर रजवाहे के पास पहुंचे और वहां से गुजर रहे वाहन चालकों से अवैध वसूली करने लगे। किसी वाहन चालक ने मामले की सूचना दौराला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने मौके से सिवाया गांव निवासी दो युवकों को दबोच लिया जबकि उनके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर थाने आ गई है।