फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला में प्याऊ की जमीन पर बनाई दुकाने, व्यापारियों ने की ध्वस्त

दौराला में प्याऊ की जमीन पर बनाई दुकाने, व्यापारियों ने की ध्वस्त

Tue, 13 Nov 2018 01:53 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
दौराला में प्याऊ की जमीन पर बनाई दुकाने, व्यापारियों ने की ध्वस्त
हल्दौर के गांव पैजनिया में बंद पड़ी ठगी के आरोपी की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
दौराला। कस्बा स्थित मिल बाजार में प्याऊ की जमीन पर रविवार रात असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर दुकानों का निर्माण कर दिया। सोमवार सुबह जानकारी पाकर व्यापारियों में रोष फैल गया। चेयरपर्सन पति, व्यापार संघ अध्यक्ष एवं पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर निर्माण गिरा दिया। वहीं, थाने में चेयरपर्सन पति ने क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि समेत चार नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित मिल बाजार में दो स्थानों पर नगर पंचायत ने प्याऊ के स्थान पर टंकी लगवाई थी। एक माह पूर्व असामाजिक तत्वों ने पानी की टंकी जमीन पर गिरा दी और कब्जे का प्रयास किया था। चेयरपर्सन इस मामले में ईओ से कानूनी कार्रवाई करने के लिए कह रही थीं। वहीं, ईओ मामला नगर पंचायत से बाहर का बता रहे थे। रविवार रात प्याऊ की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने दुकानों का निर्माण कर दिया। इसकी जानकारी सुबह में व्यापारियों को हुई। उन्होंने चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा को अवगत कराया। इस पर दौराला व्यापार संघ के अध्यक्ष हरपाल चौहान, सभासद सूरज अहलावत, मनोज चोटी, राकेश गुप्ता समेत कई सभासद मौके पर पहुंचे। इससे गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और नवनिर्मित दुकानों को गिरा दिया। गुस्साए व्यापारियों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। वहीं, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उधर, चेयरपर्सन रीमा शर्मा के पति ने ईओ दौराला शैलेंद्र सिंह की मिलीभगत से क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि दौराला निवासी विकास अहलावत उर्फ मोनू, संदीप, ऋषिपाल, रेशू अहलावत समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, इंस्पेक्टर रविंद्र चंद पंत का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों के बीच पहुंचे अतुल प्रधान
प्याऊ पर कब्जे को लेकर व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। उनके लखनऊ में होने की जानकारी मिली। वहीं, कुछ व्यापारियों ने सपा नेता अतुल प्रधान को जानकारी दी। इस पर व्यापारियों के बीच पहुंचे अतुल प्रधान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अवैध कब्जे होने से व्यापारी वर्ग परेशान है। सत्ता के दम पर कुछ लोग गैरकानूनी कार्यों में लगे हैं। उन्होंने एडीएमई व थाना प्रभारी से निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन पति और सभासदों ने दिया धरना
चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा एवं सभासदों ने दोपहर में नगर पंचायत कार्यालय के बाहर तालाबंदी करके सफाईकर्मियों के समर्थन में धरना दिया। चेयरपर्सन पति नवीन शर्मा का कहना है कि हाल ही में सफाईकर्मियों द्वारा नगर पंचायत पर वेतन एवं एरियर की मांग को लेकर धरना दिया गया था। जिसे ईओ शैलेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद समाप्त करा दिया था। इसके बावजूद सफाईकर्मियों की मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि जब तक सफाईकर्मियों की मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक सुबह दस से शाम चार बजे तक कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा। इस दौरान सभासद सूरज अहलावत, आमिर अंसारी, संजय दौरालिया, मनोज चोटी, कपिल अहलावत, ओमकार उपाध्याय, दिनेश, गिन्नी, देवेंद्र, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे तोड़े
नगर पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे रात्रि में बदमाशों ने तोड़ दिए। इस बाबत नगर पंचायत के कर्मचारी सुभाष ने थाने पर तहरीर दी है।
वर्जन
कर्मचारियों का वेतन दिवाली से पहले ही दिया जा चुका है। संविदा कर्मचारियों के वेतन का चेक चेयरपर्सन को दे दिया है। अभी तक चेयरपर्सन ने ठेकेदारों का पैसा रोका है। जिस कारण ठेकेदार ने भुगतान नहीं किया है। चेयरपर्सन पति एवं सभासद लिप्त होने के कारण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। -शैलेंद्र सिंह, ईओ दौराला

मैं लखनऊ में हूं, दुकान के संबंध में कोई लेना-देना नहीं है, कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में लखनऊ से लौटने पर व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। -संगीत सिंह सोम, विधायक

वर्जन
वह रात में बाहर थे, सुबह लौटने पर जानकारी मिली। इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। चेयरपर्सन पति ने चुनावी रंजिश के चलते उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।-विकास अहलावत उर्फ मोनू, विधायक प्रतिनिधि
मुख्य बातें
व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर थाना घेरा
चेयरपर्सन पति की तहरीर पर विधायक प्रतिनिधि समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed