फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिल चालू होने से पूर्व हो बकाया भुगतान

मिल चालू होने से पूर्व हो बकाया भुगतान

Wed, 31 Oct 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मिल चालू होने से पूर्व हो बकाया भुगतान

विज्ञापन
मिल चालू होने से पूर्व हो बकाया भुगतान
मवाना। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने तथा बकाया भुगतान मिल चालू होने से पूर्व कराए जाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर 2019 में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
राजद कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मवाना शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक से मिला तथा किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। किसान मजदूर उत्थान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने सीएम के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि चुनाव से पूर्व घोषणा की थी कि 14 दिन में गन्ना भुगतान होगा। यदि 14 दिन में भुगतान नहीं होता है तो ब्याज सहित भुगतान कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने ब्याज सहित भुगतान कराए जाने की मांग की। मवाना शुगर मिल ब्याज सहित भुगतान नहीं करती है तो तो प्रबंधन को गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए। विनोद कुमार, जिले सिंह, सुरेंद्र नागर, कमल सिंह, संग्राम सिंह, हरलाल नागर, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र सिंह, बिशंबर, राजपाल सिंह, धनपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं किसानों की समस्याओं के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल का एक प्रतिनिधि मंडल मवाना शुगर मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक प्रमोद बालियान से मिला तथा किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। जिस पर गन्ना प्रबंधक ने दीपावली से पहले कुछ गन्ना भुगतान कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी, राजेंद्र प्रसाद जाटव, आदिल शाह, नईम राणा, चंदकिरण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच किमी. दौड़ में ज्योति ने जीता स्वर्ण पदक
चौधरी चरणसिंह विवि में आयोजित हुई एथलेटिक्स चैंपियनशिप
मवाना। रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी के खिलाड़ियों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में संपन्न हुई एथलेटिक्स में कई पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

भामाशाह पार्क में 26 से 28 अक्तूबर को आयोजित चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय का 49 वां अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रूद्रा महाविद्यालय के बैचलर ऑफ फिजिकल एजूकेशन एंड स्पोर्टस (बीपीईएस) के छात्रों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में कई स्वर्ण व रजत पदक जीते। प्रतिस्पर्धा में सीसीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया। टीम चैंपियनशिप में रूद्रा महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। मेडल विजेताओं में ज्योति 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, अश्वनी सेहरावत 20 किलोमीटर वॉकिंग में स्वर्ण पदक, विनीत कुमार 10,000 मीटर और 5,000 मीटर दौड़ में रजत पदक, विशाल कुमार सिंह ने 3,000 मीटर स्टीपल्स चेस में रजत पदक और अभिषेक चैाधरी 400 मीटर में रजत पदक, 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर रूद्रा परिवार ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed