सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के निकट स्थित भाजपा के जिला विस्तारक सोहन मुखिया के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को भाजपा सेक्टर प्रभारी एवं संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें लोकसभा चुनाव मिशन 2019 की तैयारी में जुट जाने को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के पदाधिकारी एवं सेक्टर प्रभारी और संयोजकों की बैठक को भाजपा के जिला विस्तारक सोहन मुखिया ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष पवन जैन ने की। मुख्य वक्ता लोकसभा समिति प्रभारी बिजेंद्र अग्रवाल ने कहा की सभी सेक्टर प्रभारी एवं संयोजक अपने-अपने बूथ अध्यक्ष द्वारा 2019 के चुनाव को ध्यान में रखकर प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाएं। सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। नए युवा मत व अधिक से अधिक नए सदस्य बनाकर पार्टी की नींव को मजबूत करें। बैठक में प्रभारी सुमित कुमार, महामंत्री संजीव पंवार, महामंत्री रजत जैन, वीरेन्द्र सैनी, विनोद कश्यप, वीरेन्द्र चौधरी, मंगू प्रधान, प्रदीप बुद्धिराजा, प्रेमलता सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, इंद्रा मानव, संकेत सिंह मुकेश अग्रवाल, महिपाल वाल्मीकि, राजकुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, विक्की सैनी, रूपचंद वर्मा, सुभाष सभासद आदि उपस्थित रहे।।