{"_id":"5bc7a391bdec226974556b54","slug":"15398101624-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के हस्तक्षेप के बाद कमेटी की भूमि कराई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के हस्तक्षेप के बाद कमेटी की भूमि कराई पूरी
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम, तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कराई पैमाइश
पैमाइश के बाद लगा दिए गए पिलर
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। बहसूमा में रामलीला कमेटी एवं दो किसानों में जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद में बुधवार को हस्तिनापुर विधायक ने हस्तक्षेप कर भूमि की पैमाइश कराने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए। जिस पर एसडीएम, तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। इसमें रामलीला की जमीन पर निशान लगाकर पिलर लगा दिए। वहीं, एक पक्ष ने पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि बहसूमा में रामलीला कमेटी की सात बीघा जमीन में से दो किसानों ने साढ़े पांच बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस जमीन पर कमेटी के लोग हर वर्ष मेला लगाते तथा रावण दहन करते हैं। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कमेटी के लोगों ने उच्चाधिकारियों के दरवाजे खटखटाए परंतु समस्या का हल नहीं होने पर रामलीला कमेटी के लोगों ने मंगलवार को मंचन बंद कर हंगामा किया था। मंचन बंद होने की जानकारी पाकर बुधवार को हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने दोनों पक्षों को बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से पैमाइश कराने की बात कही और उन्होंने तहसील प्रशासन को पैमाइश कराने के निर्देश दिए। देर शाम एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार मवाना अशोक गुप्ता, सीओ अखिलेश भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने लेखपाल एवं ग्रामीणों की सहायता से भूमि की पैमाइश की। इसके पश्चात तहसील प्रशासन ने रामलीला कमेटी की 1960 स्क्वायर मीटर भूमि पूरी कर दी और निशान लगाकर वहां पिलर लगवा दिए। पैमाइश से रामलीला कमेटी के लोग सहमत है। वहीं, किसान पितांबर का कहना है कि पैमाइश के दौरान उसके साथ पक्षपात किया है। उसकी भूमि अधिक काट दी गई है। वह इसके खिलाफ न्यायालय की शरण लेगा। वहीं, दूसरे किसान सत्यपाल सिंह भी पैमाइश से असंतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वह भी न्यायालय की शरण में जाएंगे। रामलीला कमेटी के प्रधान बिंद्र चाहल का कहना है कि वह पैमाइश से पूरी तरह संतुष्ट है और बुधवार से दोबारा रामलीला का मंचन शुरू कर दिया गया। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि रामलीला कमेटी की भूमि पूरा करा दी है।