फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राम जन्म होते ही राम के जयकारों से गूंजा मैदान

राम जन्म होते ही राम के जयकारों से गूंजा मैदान

Wed, 10 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
राम जन्म होते ही राम के जयकारों से गूंजा मैदान

विज्ञापन
श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल
मवाना। तहसील रोड स्थित नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में चल रही रामलीला मंचन में मंगलवार को पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ व राम जन्म का कलाकारों ने मंचन किया। राम जन्म होते ही मैदान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

भगवान श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मंगलवार को राजा दशरथ पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ व राम जन्म का कलाकारों ने मंचन किया। राजा दशरथ के तीन रानियां कौशल्या, सुमित्रा व कैकेयी थी। परंतु तीनों रानियों से पुत्र प्राप्ति न होने के कारण राजा दशरथ काफी चिंतित रहने लगे। इस पर उन्होंने श्रंगी ऋषि से पुत्र प्राप्ति के लिए सलाह ली। श्रंगी ऋषि ने उन्हें पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराने की सलाह दी। राजा दशरथ ने यज्ञ कराया। जिसके बाद उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। राम का जन्म होते ही मैदान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। राजा दशरथ व तीनों रानियों के चारों पुत्रों में सबसे अधिक मोह राम पर था। राम का तेज देख सभी मोहित हो जाते थे। कलाकारों ने बीच-बीच में मंचन देखने आए लोगों का मनोरंजन भी किया। कलाकारों ने यज्ञ व राम जन्म की प्रस्तुति से मैदान में बैठे सभी लोगों का दिल जीत लिया। बुधवार को जनक राज्य में अकाल व सीता जन्म का मंचन किया जायेगा। उधर, नगर स्थित गुड़ मंडी में शिव मंदिर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला का शुभारंभ किया गया। रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता ओमप्रकाश ने फीता काटकर किया। इसके बाद पर्दे पर नारद मोह का मंचन लोगों को दिखाया गया। नारद मोह का मंचन देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। पद्म सैन, प्रवीण जैन, नीरज गोयल, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed