फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्राम प्रधान की फर्जी मोहर व लैटर पैड बनाकर आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचा

ग्राम प्रधान की फर्जी मोहर व लैटर पैड बनाकर आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचा

Wed, 10 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की फर्जी मोहर व लैटर पैड बनाकर आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचा

विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट की
रोहटा। आधार कार्ड में संशोधन कराने आए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। युवक ने दबंग युवक के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार को एक युवक अपने तीन साथियों के साथ आधार कार्ड में संशोधन के लिए रोहटा स्थित आधार कार्ड केंद्र पहुंचा। जहां उसने लाइन को काटकर पहले अपना काम कराने को कहा। जिसका लाइन में लगे संजय आदि ने विरोध किया। दबंग युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय की पिटाई कर दी। दबंग युवक धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने लैटर पैड व मुहर का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
रोहटा। आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए एक युवक द्वारा किनौनी के ग्राम प्रधान का लैटर पैड व मुहर का गलत प्रयोग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किनौनी ग्राम प्रधान ने फर्जी मुहर व लैटर पैड़ का दुरुपयोग करने को थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड में संशोधन के दौरान दो युवकों के बीच हुई मारपीट में दबंग युवक के कागजात आधार केंद्र पर ही गिर गए। जिसके चलते पता चला कि युवक का आधार कार्ड में नाम जोनू कुमार पुत्र बेदप्रकाश निवासी गांव गांवडी थाना बिनौली जिला बागपत है और संशोधन के दौरान जो ग्राम प्रधान का लैटर पैड लाया गया वह ग्राम प्रधान किनौनी ब्रह्मवती की लैटर पैड पर जोनू कुमार का लगा हुआ फोटो सत्यापित मिला है। जिसमें जोनू कुमार को गांव किनौनी का होना दर्शाया गया है। पुलिस छानबीन के दौरान ग्राम प्रधान किनौनी ब्रह्मवती ने बताया कि इस नाम का गांव में कोई व्यक्ति नहीं है और नहीं किसी को अपनी लैटर पैड पर लिख कर दिया है। पुलिस उसके बाद बिनौली थाना क्षेत्र के गांव गांवडी में पहुचीं वहां परिजनों ने बताया कि वह आर्मी में भर्ती होने के लिए मेरठ में कोचिंग कर रहा है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। किनौनी ग्राम प्रधान ब्रह्मवती ने रोहटा थाने में अपनी फर्जी मुहर व लैटर पैड का दुरुपयोग करने के लिए दबंग जोनू के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर इसे भी मुकदमे में शामिल करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed