{"_id":"5bbd0d49867a55283926c6d1","slug":"15391163361-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने निकाली संविधान से स्वाभिमान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने निकाली संविधान से स्वाभिमान यात्रा
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली स्वाभिमान यात्रा
मवाना। नगर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान से स्वाभिमान यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों की लोगों को जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष योगी जाटव के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा सुभाष चौक से होते हुए मैन बाजार, फलावदा रोड, चौहान चौक, थाने के सामने, तहसील रोड पर जाकर समाप्त हुई। योगी जाटव ने कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में दलितों के लिए बीस सूत्रीय कार्यक्रम चलाए। जिसमें दलितों को आवास, पट्टे की भूमि, बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके लाखों युवाओं को बैंकों में नौकरी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1989 में एससी एसटी का कानून आदि कार्य किए। यात्रा में अरुण कुमार, सुरेंद्र सिंह, विनोद, तेजपाल सिंह, कमल, प्रमोद शर्मा, राकेश सिंह, सुनील, इरशाद पहलवान, अहसान, मौ. अली, डॉ. नसीम रजा, इमामुद्दीन कुरैशी आदि मौजूद रहे।