फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महाराजा अग्रसैन जंयती मनाई

महाराजा अग्रसैन जंयती मनाई

Wed, 10 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसैन जंयती मनाई
महाराजा अग्रसैन जयंती मनाई
विज्ञापन

खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। इसी मौके पर मतदाता जागरूक अभियान भी चलाया गया। मंगलवार को खरखौदा के राजकीय महिला महाविद्यालय में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. राधेश्याम सिंह ने महाराज अग्रसेन के जीवन के मुख्य तथ्य छात्राओं के समक्ष रखे। डॉ. एमसी शर्मा ने समाज के 18 गोत्रों की उत्पत्ति पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने छात्राओं को उनके जीवन मूल्यों व आदर्शों के अनुसरण हेतु आह्वान किया। वहीं महाविद्यालय में मतदाता जागरूक अभियान के तहत महाविद्यालय में तहसीलदार संतोष कुमार काननूगो स्नेह तिवारी व बीएलओ सहित सभी लोग उपस्थित हुए तथा छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य ने पहचान पत्र की अनिवार्यता से अवगत कराया। डॉ. नीलम सिंह, डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. शैलजा, डॉ. प्रियंका व डॉ. नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed