{"_id":"5b8af6f042c79210c55f2355","slug":"15358338273-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर के निकट विवादित भूमि पर देव प्रतिमा लगाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर के निकट विवादित भूमि पर देव प्रतिमा लगाने का प्रयास
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर रजवाहा के निकट तिराहा पर कुछ भूमि खाली पड़ी है। इस पर कुछ ग्रामीण जहारवीर माढ़ी का निर्माण कर रहे हैं। वहीं, गांव निवासी महिला ने इसे अपनी कृषि भूमि बता रही है। उसने ने डीएम से लेकर मंडलायुक्त तक से अवैध निर्माण रोके जाने की मांग की। इस मामले में एसडीएम ने पुलिस को यथास्थित बनाए रखने का आदेश दिया है।
गांव बुबकपुर के हाल निवासी गाजियाबाद मुनेश पत्नी ऋषिपाल ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर मेरठ-करनाल हाईवे स्थित कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की एक सप्ताह पूर्व शिकायत की थी। आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग उसकी भूमि पर धार्मिक स्थल का निर्माण कर रहे हैं। इसकी शिकायत पूर्व में भी की थी। इस मामले में मंडलायुक्त ने मुनेश की शिकायत पर एसडीएम को जांच के आदेश दिए। इसके बावजूद शुक्रवार रात में कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में जहारवीर एवं घोडे़ की मूर्ति लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी मुनेश ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण भाग खडे़ हुए। हालांकि पुलिस एक मूर्ति को कब्जे में लेकर थाने ले गई। इस मामले में शनिवार को महिला फिर से एसडीएम अमित कुमार से मिली और मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने पुलिस को मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। वहीं, कार्यकारी प्रभारी इंस्पेक्टर एसके मोहार ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने की चेतावनी दी है।