फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अटल जी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प अर्पित किए

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प अर्पित किए

Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अटल जी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प अर्पित किए
खरखौदा। पूर्व प्रधानमंत्री अटत बिहारी वाजपेयी की अस्थि विसर्जन कलश यात्रा शनिवार दोपहर मोहिउद्दीनपुर पहुंची। इसके बाद शहर में अन्य स्थानों पर अस्थि विसर्जन कलश वाहन पर भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

अपराह्न करीब तीन बजे अस्थि कलश यात्रा खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पहुंची। वहीं, गांव फफूंडा में भी पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना समेत कई भाजपाइयों ने कलश यात्रा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। वहीं, प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी एवं सांसद राजेंद्र अग्रवाल दोनों ही कलश यात्रा को लेकर कस्बा पहुंचे। वहां किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में पूर्व विधायक दिनेश खटीक, गोपाल काली, रविंद्र भड़ाना, अजय त्यागी, योगेश त्यागी, अजय त्यागी, अमित कुमार, रामनिवास त्यागी, कपिल शर्मा, ऋषि त्यागी, अमित त्यागी बिजौली, अशोक त्यागी ने बस स्टैंड पर कलश यात्रा रोक कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे। विधायक सत्यवीर त्यागी खरखौदा से कलश यात्रा पर सवार होकर हापुड़ तक गए।
विज्ञापन

कस्बे में लगा रहा जाम
किठौर विधायक समेत देहात क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खरखौदा पहुंचे। वे सभी कलश यात्रा के पीछे जाने के लिए तैयार थे। उन्होंने अपने वाहन रोड किनारे खडे़ कर दिए थे। जिस कारण पुलिस को कलश यात्रा निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। हालांकि पुलिस ने दोनों तरफ से वाहनों को रोक कर अस्थि कलश यात्रा को सकुशल निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed