फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वेद इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान घर का हुआ उदघाटन

वेद इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान घर का हुआ उदघाटन

Sun, 17 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
वेद इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान घर का हुआ उदघाटन

विज्ञापन
बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित
मोदीपुरम। वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया के केंद्रीय सभागार में जयदेश महान जय विज्ञान के उद्घोष के साथ ज्ञान विज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदन द्वारा विज्ञान घर का उद्घाटन किया गया। विचार मर्मज्ञ दर्शन लाल अरोड़ा, चौधरी चरण सिंह के प्रति कुलपति प्रोफेसर एचसी सिंह, मेरठ के सीडीओ बीपी सिंह, इलाहाबाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उमेश भारद्वाज, पूर्व बैंक अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा के सानिध्य में विज्ञान घर के सूत्रधार जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा ने बीस प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान बाल वैज्ञानिक विनीत कुमार को विज्ञान पुत्र के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का चेयरमैन अजित कुमार निदेशक प्रशासन सलीम अहमद ने बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया। जिला समन्वयक दीपक शर्मा ने इस घर के उद्देश्यों की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी बीपी सिंह ने विज्ञान घर की अवधारणा की प्रशंसा की और युवाओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने विज्ञान घर को जानने समझने और मौका देने की आवश्यकता बताया। दर्शन लाल अरोड़ा ने कहा कि विज्ञान विकास की धुरी है और प्रौद्योगिकी के पंख है जिससे राष्ट्रीय प्रगति को ऊंची उड़ान मिलती है। पौराणिक काल से ही भारत देश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीक में उन्नत देश रहा है। अब तो केवल उसे विस्तार दिए जाने की आवश्यकता है। बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शब्द खोजो तो स्वत: ही शोध व अनुसंधान की पृष्ठभूमि तैयार हो जाएगी। इस दौरान प्रो. एचसी सिंह, देवराज सोम, आशीष तोमर, दीपक कुमार, सनी शर्मा, मीनू तोमर, विनय, रोहिणी, शिखा बाली, भावना, संध्या, रीना, राधिका, रोहित, सचिन, ऊषा, पूनम, आशीष, मनोज कुमार, अर्पित, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed