{"_id":"5b23ec564f1c1baf6e8b8421","slug":"1529080921127-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाली एक आम 27","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाली एक आम 27
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। नगर में बेगम समरू के नए महल व मौजूदा संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के निकट सैकड़ों बीघा भूमि पर आम का बाग है। इस बाग को नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी शाहिद कुरैशी एवं गोमतीनगर निवासी सईद कुरैशी ने ठेके पर ले रखा है। दोनों ठेकेदारों ने शुक्रवार को बाग में आम की फसल की तुड़ाई शुरू कराई। इस दौरान बाग में बंबई की सरसोली प्रजाति के पेड़ की एक डाली पर 27 आम लगे दिखाई दिए। पेड़ से आम तोड़ रहे युवकों ने ठेकेदार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पेड़ पर लगी 27 आम के गुच्छे वाली डाली को देखने लोग पहुंचने लगे। उन्होंने एक डाली पर इतने आम देखकर हैरत जताई। ठेकेदार शाहिद कुरैशी और सईद कुरैशी ने बताया कि वह वर्षों से आम के बागों की ठेकेदारी कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने एक डाली पर एक साथ 27 आम लगे कभी नहीं देखे। दो बार आंधी भी आ चुकी है। हो सकता है आमों की संख्या इस डाली पर और अधिक रही हो। वहीं, इस बाबत सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सुनील मलिक का कहना है कि आम के पेड़ पर बौर आने के दौरान यदि सौ फीसदी फल बन भी जाए तो रुक नहीं पाता है। इस डाली पर किसी प्रकार फ्रूट सेट हो गया होगा। इसके चलते इतने अधिक आम लगे हैं। हालांकि ऐसा बहुत ही कम होता है परंतु यह असंभव नहीं है।
विज्ञापन