{"_id":"5b2028a54f1c1b614d8b6068","slug":"15288342161841-43-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा फिर 41 के पास, पहुंचेगा 43 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा फिर 41 के पास, पहुंचेगा 43 के पार
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। उमस और लू ने एक बार फिर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है। हालांकि 17 और 18 जून को तेज हवाओं के चलने के साथ बारिश होगी।
पिछले चार दिनों से शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे है। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। दिन में लू और उमस ने हाल बेहाल कर रखा है। दिन निकलते ही तापमान बढ़ना शुरू कर रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है कि तीन दिन में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है। ऐसे में सावधानी बरतें। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 51 व न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई।
तापमान सामान्य से ज्यादा
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मौसम शुष्क हो रहा है। जिस कारण से दिन में लू का असर कम नहीं हो रहा है। अभी गर्मी ऐसे ही रहेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार मंगलवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था। आगामी तीन दिन में तापमान 43 तक पहुंचने के आसार हैं। अभी फिलहाल राहत के आसार नही दिख रहे है। 17-18 जून को फिर से मौसम बदल सकता है और बारिश के आसार बन रहे है। अभी उमस का असर ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन
खास बातें:
फिलहाल भीषण गर्मी का मौसम, 17 और 18 जून को बारिश की संभावना