फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निरंकार की मौत को लेकर जिटौला में सात घंटें पंचायत-Meerut

निरंकार की मौत को लेकर जिटौला में सात घंटें पंचायत-Meerut

Wed, 30 May 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
निरंकार की मौत को लेकर जिटौला में सात घंटें पंचायत-Meerut
सरूरपुर/मेरठ। किनौनी मिल के डिस्टलरी प्लांट की आग का शिकार हुए निरंकार उर्फ नीरू का शव मंगलवार को गांव जिटौला में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए करीब सात घंटे तक पंचायत की। तय किया कि आगामी तीन जून को सर्व समाज की पंचायत में पांच सौ लोग सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सिवालखास के भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह सतवाई, ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह, सपा नेता अतुल प्रधान, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव भी सांत्वना देने पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस पर राजनैतिक दबाव के चलते ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया और शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। पंचायत में पुलिस-प्रशासन द्वारा फर्जी मुकदमे दर्ज कराने को लेकर सवाल उठाए गए। करीब सात घंटे चली पंचायत में एडीएम प्रशासन रामचंद्र सिंह और एसपी देहात राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। जिसमें ग्रामीणों ने आर्थिक मदद नहीं मिलने पर रोष जताया। एसपी देहात ने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। आर्थिक सहायता के लिए मिल प्रशासन और उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान फर्जी मुकदमों को लेकर ग्रामीणों की सीओ सरधना से कई बार तीखी झड़प हुई। ग्रामीणों ने सीओ के खिलाफ नारेबाजी कर दी। सपा नेता अतुल प्रधान और रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन मिल प्रबंधन के दबाव में काम कर रहा है। पीड़ित परिवार के लोगों को अपनी बात रखने पर भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य होगा टैंकों का तापमान
एफएसओ मुकेश कुमार के अनुसार भीषण आग के चलते अल्कोहल से भरे सभी सात टैंकों के तापमान को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से लगातार पानी डालकर ठंडा किया गया। दोपहर के समय सात टैंकों का तापमान 60 डिग्री तक रहा, जिसे सामान्य होने में समय लगेगा।
दो मौत से गमजदा गांव
डिस्टलरी प्लांट की आग ने एक ही परिवार के दो बेटों को खो दिया है। इस हादसे में नीरू के चचेरे भाई मोनू की पहले ही मौत हो गई थी। निरंकार की पत्नी सुंदरी और परिजन विलाप कर रहे थे। सांत्वना देने वाले भी खुद के आंसू रोक नहीं पा रहे थे। जिटौला गांव में मंगलवार को पूर्व एमएलसी चौ. जगत सिंह, बसपा नेता नवाब सिंह लखवाया, उदयवीर त्यागी, नेपाल सिंह, देवेंद्र प्रधान, सोनू गुर्जर, बेगराज सिंह, कुलदीप हुड्डा सांत्वना देने पहुंचे।

भाजपा विधायक से नहीं लेंगे चेक
भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई का भी ग्रामीणों ने विरोध किया। कहा कि भाजपा विधायक पीड़ित लोगों पर ही मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। विधायक से चेक नहीं लेंगे। बाद में विधायक ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। कई घंटे तक विधायक गांव में ही रहे।

खास बातें:
किनौनी मिल के डिस्टलरी प्लांट में भीषण आग का मामला
तीन जून को होगी प्रशासन के खिलाफ सर्व समाज की पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed