{"_id":"5ad755774f1c1b85028b53d2","slug":"152406156115-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की कार से भिड़ंत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की कार से भिड़ंत, सात घायल
Updated Wed, 18 Apr 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
नानू मार्ग पर बुधवार दोपहर ग्राम मढियाई के निकट यात्रियों से भरे टेंपो और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बच्चे, महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
परतापुर थाना क्षेत्र के गांव इटारा से बुधवार को सरधना नगर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने को आ रहे टेंपो में सवार लोग मढियाई के निकट सड़क हादसे में घायल हो गये। सरधना-नानू मार्ग से होते हुए सरधना आ रहे टेंपो की मढियाई के निकट सरधना की तरफ से तेज गति से जा रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें टेंपो सवार चालक अंकित पुत्र किरणपाल, मोनू पुत्र रामसिंह, रवि पुत्र अर्जुन, आरती पत्नी रवि, मासूम ज्योति, संध्या और नेहा आदि घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि देर शाम तक इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई। वहीं, कुछ लोग दोनो पक्षों में फैसला कराने का प्रयास कर रहे थे। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
मुख्य बातें
परतापुर क्षेत्र के गांव इटारा से सरधना कस्बे में शादी में शामिल होने जा रहे थे
पुलिस ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया