{"_id":"5ad65fe54f1c1b350a8b5128","slug":"15239986956-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रहे छात्र के साथ मारपीट।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रहे छात्र के साथ मारपीट।
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट के मामले में सीओ से मिले परिजन
मवाना। अटौरा निवासी स्कूल से लौट रहे एक छात्र के साथ समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने मारपीट की। मंगलवार को मामले को लेकर परिजन सीओ से मिले। सीओ ने अटौरा रोड पर पुलिस तैनात करने का आश्वासन दिया है।
अटौरा निवासी ओम चौहान पुत्र अनिल चौहान एक स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर स्कूल के बाद वह साइकिल से वापस लौट रहा था। रास्ते में कुछ समुदाय विशेष के युवकों ने उसको रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट की। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले रास्ते में पड़ने वाली एक ट्यूबवैल पर समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसमें समुदाय विशेष के आरोपी युवकों की गांव वालों ने पिटाई की थी। इसी बात को लेकर समुदाय विशेष के युवकों ने ओम चौहान की पिटाई की। इस मामले में परिजन सीओ के पास पहुंचे तथा आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि सीओ ने ट्यूबवैल के पास पुलिस तैनात करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद वे लोग लौट गए।
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
मवाना। पुलिस ने जुड्डी के पास रणजीत पुत्र लल्लू निवासी चांदपुर को तमंचा 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मकान से कब्जा हटवाने की मांग
मवाना। भैंसा रोड निवासी रेशमा पत्नी शाहिद ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से शिकायत की कि उसका पति कैंसर से पीड़ित है। उसके रिश्तेदारों ने उसका मकान व सामान पर कब्जा कर उनकों घर से निकाल दिया है। मकान से अवैध कब्जा हटवाकर कब्जा दिलाए जाने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने थाना प्रभारी मवाना को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
प्राइवेट कंपनी से पैसा वापस दिलाने की मांग
मवाना। हस्तिनापुर निवासी सागर, सुफला, मंजूराय, विष्णु सरकार आदि ने उपजिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में पैसा जमा किया था। अब समय समाप्त हो जाने के बाद कंपनी का मालिक उनका पैसा वापस नहीं कर रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पैसा दिलाए जाने की मांग की। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी हस्तिनापुर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
दस हजार की गड्डी में नकली निकला एक सौ का नोट
फलावदा। कस्बा निवासी बाबू पुत्र अब्दुल गफूर का बैंक ऑफ बडौदा में खाता खुला हुआ है। वह मंगलवार को बैंक से दस हजार रुपये निकाल कर लाया था। बैंक कर्मचारियों ने उसे दस हजार की गड्डी दी थी। बाबू कुछ सामान ले गया तो उसने दुकानदार को भुगतान किया। दुकानदार को एक सौ का नोट नकली दिखाई दिया तो उसने बाबू को नोट नकली बताकर वापिस लौटा दिया। बाबू नोट को लेकर बैंक पहुंचा। उसने बैंक कर्मचारियों को नकली नोट देने की बात कहते हुए नोट वापिस करने को कहा लेकिन काफी देर गहमा गहमी होने के बावजूद बैंक कर्मचारियों ने नोट बदल दिया। इस संबंध में बैंक प्रबंधक आबिद हुसैन का कहना है कि उपभोक्ता को गड्डी में नकली नोट नहीं दिया गया है। लेकिन नोट को शाखा की ओर से बदल दिया गया है। बैंक से नकली नोट देने के आरोप बेबुनियाद है।