{"_id":"5ad65fe34f1c1b81028b50f1","slug":"152399869310-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना पहुंचने पर अनुज का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना पहुंचने पर अनुज का जोरदार स्वागत
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड जीतने वाले अनुज का किया स्वागत
सरधना। 100 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाले अनुज तालियान का मंगलवार को पुलिस चौकी पर जोरदार स्वागत किया गया। छुर निवासी अनुज तालियान मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित तीन दिवसीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर गांव लौटे थे। चैंपियनशिप में देशभर से आए करीब पांच सौ से ज्यादा बॉडी बिल्डिरों ने भाग लिया था। अनुज तालियान के बड़े भाई श्यामवीर तालियान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 23 से 25 मार्च के बीच तीन दिवसीय चैंपियनशिप आयोजित की गई। श्यामवीर तालियान ने बताया कि अनुज तालियान पूर्व में भी बॉडी बिल्डिंग में कई मेडल जीत चुका हैं। श्यामवीर ने बताया कि उनका भाई बॉडी बिल्डिंग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलकर देश का नाम रोशन करेगा। अनुज के बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर इंडिया बनने पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल हैं और मंगलवार को उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में शरद त्यागी, मोहित ठाकुर, सुगनचंद, महिपाल बाल्मीकि, सन्नी ढींगान, हनी, मोहित, नकुल, विपिन पाल, सचिन खटीक आदि शामिल रहे। छुर में भी अनुज का स्वागत किया गया।
खास बातें:
23-25 तक महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई थी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता