{"_id":"5ad4bf974f1c1b5d098b4cdb","slug":"15238921212015-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बाद भी हाईटेंशन लाईन के नीचे मकान बनाने वालों को विद्युत निगम ने मवाना खुर्द के 15 लोगों को नोटिस दिए।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बाद भी हाईटेंशन लाईन के नीचे मकान बनाने वालों को विद्युत निगम ने मवाना खुर्द के 15 लोगों को नोटिस दिए।
Updated Mon, 16 Apr 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
विद्युत निगम के उप खंड अधिकारी ट्रांसमिशन केके वर्मा ने सोमवार को उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने लिखित में अवगत कराया कि मवाना खुर्द में हाईटेंशन लाइन के नीचे 15 लोगों ने चेतावनी के बावजूद मकान बना लिये हैं। उनको नोटिस दिए गए हैं। यदि कोई हादसा होता है तो इसके लिए निगम जिम्मेदार नहीं होगा। इस संबंध में एक पत्र सुरक्षा निदेशालय को भी भेजा है।
विद्युत निगम के ट्रांसमिशन विभाग के एसडीओ केके वर्मा आज उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से मिले। उन्होंने अवगत कराया कि 132 केवीए मोदीपुरम बिजलीघर से मवाना के लिए खींची हाईटेंशन लाइन के नीचे मवाना खुर्द में कुछ लोगों ने चेतावनी देने के बाद भी मकान बना लिये हैं। उन्होंने बार-बार चेतावनी देने बावजूद उन्हें नहीं हटाया है। जिससे दुर्घटना होने के साथ अधिक अवधि के लिए विद्युत व्यवधान की आशंका रहती है।
उन्होंने बताया कि मवाना खुर्द में हाईटेंशन लाइन के नीचे मकानों का निर्माण करने वाले 15 लोगों की सूची सौंपकर अवैध निर्माण हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए जाने की मांग की है। वहीं एसडीओ ने बताया कि इन 15 लोगों को निगम द्वारा नोटिस दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा निदेशालय को भी पत्र भेजा गया है। यदि ये लोग लाइन के नीचे से निर्माण नहीं हटाते हैं तथा विद्युत लाइन से कोई हादसा होने पर क्षति होती है तो इसके लिए निगम जिम्मेदार नहीं होगा। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
विद्युत निगम के एसडीओ ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात की
एसडीएम ने दिया मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन