{"_id":"5abe9a774f1c1bc7618b4990","slug":"15224410883-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव हम अति उत्साह में हार गए: सिद्धार्थनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव हम अति उत्साह में हार गए: सिद्धार्थनाथ
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक साल में किया पांच साल का काम
मोदीपुरम। उप्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक साल में सरकार ने पांच साल का काम कर दिया है। भाजपा सरकार से पहले प्रदेश में जंगलराज था, लेकिन आज प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है। वह शुक्रवार को पल्लवपुरम फेज दो स्थित भाजपा नेता सुनील भराला के आवास पर थे।
कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रभारी मंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा दबाव में आकर राजनीति नहीं करती है। उनकी पार्टी के समझौते पर विचार-विमर्श करना होगा। गोरखपुर और फूलपुर की लोकसभा सीट हम अति उत्साह में हार गए हैं। लेकिन 2019 के चुनाव में फिर से देश में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्हाेंने कहा कि मेरठ में एयरपोर्ट को रीजनल एक्टिविटी से बाहर नहीं किया गया है। यहां से उड़ान इलाहाबाद, लखनऊ के लिए भरी जाएगी। उप्र में स्टेट हेल्थ पॉलिसी शुरू की जा रही है। ट्रामा सेंटर को शुरू कराने में आ रही दिक्कतों को जल्द दूर किया जाएगा।
मेरठ में भाजपाई ही पार्टी के लिए विपक्ष बने हुए हैं। इस सवाल के जवाब में कहा कि मेरठ स्पोर्ट्स का शहर है, यहां उछल-कूद पहले से ही होती रही है, जो पार्टी के लिए विपक्ष बना हुआ है। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे लोगों पर उनकी निगाह है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, विनीत अग्रवाल शारदा, अजय भराला, भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, अंकुर मुखिया, राजीव भराला, अनुज राठी, डॉ. विजय शर्मा, प्रदीप ढढर,आशीष गुर्जर, डा. विजय शर्मा, योगेंद्र कुसैड़ी, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, राजकुमार कौशिक, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बातें:
भाजपा नेता सुनील भराला के आवास पर बोले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह