फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्रहकलेश में झुलसी महिला की मौत

ग्रहकलेश में झुलसी महिला की मौत

Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ग्रहकलेश में झुलसी महिला की मौत
गृह क्लेश में झुलसी महिला की मौत
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बे में गृह क्लेश में झुलसी महिला की मंगलवार रात को मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ अजय चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात में सूचना मिली थी कि कस्बा स्थित मोहल्ला बसी निवासी महिला बाबी 27 वर्ष पत्नी नवनीत ने गृह क्लेश में आग लगा ली। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि महिला तब तक लगभग सत्तर प्रतिशत झुलस चुकी थी। जहां पर मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
बहसूमा। रामराज स्थित पुलिस चौकी के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किसान जोगेंद्र बाल बाल बचा। ट्राली पलटने से गन्ना चारों तरफ फैल गया और मार्ग अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग सुचारु कराया।
विज्ञापन


कम इंडेंट के से बढ़ी परेशानी
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल से जुडे़ किसानों को कम इंडेंट मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मिल यार्ड खाली पड़ा होने के बावजूद किसानों को कम इंडेंट दिया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासन किसानों को जान बूझकर परेशान कर रही है। मिल यार्ड खाली होने के बावजूद किसानों को पर्ची नहीं मिल रही हैं। वहीं, किसानों को मई तक गन्ने की आपूर्ति करनी पड़ सकती है। बहसूमा स्थित टिकौला क्रय केंद्रों की लगातार दो दिन से तौल नहीं होने पर किसानों को भारी परेशानी हो रही है। किसानों ने मिल के खिलाफ लड़ाई लड़ने की हुंकार भरने की योजना बना रहे है। किसानों का आरोप है कि मिल बाहरी क्षेत्र से गन्ना खरीद कर रहा है। वहीं, मिल के अध्यासी अध्यक्ष एमसी शर्मा का कहना है कि मिल की पेराई क्षमता 70 हजार कुंतल है। जबकि मिल को आपूर्ति के हिसाब से पुरा गन्ना मिल रहा है। मिल 24 घंटे चल रही है। बहसूमा स्थित तौल बंद के संबंध में कहना है कि कुछ किसानों ने सेंटरों की व्यवस्था खराब कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
बहसूमा। क्षेत्र के मोड़ खुर्द में रालोद नेता हरेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित शोक सभा में सरधना के पूर्व विधायक अब्दुल वहिद कुरैशी के इंतकाल पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके परकवर सैन, मोहन वीर, मदन पाल सिंह, सुंदर, किरण सिंह, हरबीर सिंह और विजयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed