फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भामौरी में टंकी की पाइप लाइन के लिकेज होने पर जलभराव की समस्या

भामौरी में टंकी की पाइप लाइन के लिकेज होने पर जलभराव की समस्या

Tue, 06 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
भामौरी में टंकी की पाइप लाइन के लिकेज होने पर जलभराव की समस्या
ग्रामीणों ने शिकायत कर की समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन

सरधना। भामौरी गांव में चौक नाली की साफ सफाई नहीं होने के साथ ही टंकी की पाइप लाइन के जगह-जगह से लिकेज होने पर सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह पूर्व में भी इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। सोमवार को ग्रामीणों ने इस मामले की एसडीएम से शिकायत की है।

भामौरी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो साफ सफाई के अभाव में नाली व नाले चौक पड़े है। दूसरी तरफ टंकी की पाइन लाइन भी कई जगहों से लिकेज हो रही हैं। टंकी की पाइप लाइन के लिकेज होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। जलभराव की समस्या के कारण दूषित पानी में मच्छर मक्खी पैदा होने से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा हैं। इस मामले में राकेश, विनोद, जयवीर, विपिन, अमित आदि ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत की और समस्या के समाधान कराने की मांग की। जिसमें टंकी के लिकेज को सही कराया जाए और चौक नाली व नालों की साफ सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed