{"_id":"5a85a4c94f1c1b387b8b6a48","slug":"151870812113-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समौली गांव में मां दुर्गा राम सीता लक्ष्मण व हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समौली गांव में मां दुर्गा राम सीता लक्ष्मण व हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
समौली गांव में बृहस्पतिवार को मां दुर्गा, श्रीराम-सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर में मूर्ति की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
गांव में तीन दिन से भगवान श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण, हनुमान एवं मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडित सूर्य मोहन विधि-विधान से मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे। सैकड़ों ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान विनेश कांबोज के नेतृत्व में मां दुर्गा, भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ विहिप के विभागाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, इंस्पेक्टर मनोज मिश्र एवं बजरंग दल नेता जितेंद्र कांबोज द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर प्रांगण पहुंची। यहां पंडित सूर्य मोहन ने मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ मूर्ति स्थापना कराई। इस मौके पर मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। यहां प्रमेश, नरेंद्र, रामनाथ, सुभाष, नवाब सिंह अहलावत, विजेता, राधिका, सुनीता, विमला, अंजू, रेखा, संध्या, सविता, बबीता धर्मवती आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
मुख्य बातें
प्राण प्रतिष्ठा के साथ शोभायात्रा में उमड़ा समौली गांव
मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया