{"_id":"5a7b0ba24f1c1b8e268b8c2d","slug":"151801356120-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटे में मिलावट की शिकायत पर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक ने एक फ्लोर मिल से लिया सैंपल।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटे में मिलावट की शिकायत पर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक ने एक फ्लोर मिल से लिया सैंपल।
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में आई आटे में मिलावट की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने एक फ्लोर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। संपूर्ण समाधान दिवस पर कांग्रेसी नेता शाहनवाज आदि ने आटे समेत खाद्य पदार्थों में मिलावट होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसकी शिकायत भी की थी। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फलावदा रोड स्थित एक फ्लोर मिल से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। यहां पर कागजात आदि दुरुस्त मिले हैं।
किसानों को 21 करोड़ का भुगतान भेजा
मवाना। मवाना शुगर मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल द्वारा बुधवार तक एक करोड़ 13 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। मिल ने 11 से 18 दिसंबर तक का किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान 20.83 करोड़ रुपये संबंधित समितियों को मय एडवाइज भेज दिया है। मिल इस पेराई सत्र में 182.22 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर चुकी है। उन्होंने बताया कि चीनी मिलों की स्थिति दयनीय है। क्योंकि चीनी एवं शीरे के रेट निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं। चीनी 3050 रुपये प्रति कुंतल तथा शीरा 10 रुपये प्रति कुंतल की दर से विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से साफ एवं ताजा गन्ना आपूर्ति करने की मांग की। जिससे अच्छे चीनी परता द्वारा इसकी आंशिक भरपाई की जा सके।
किसानों को ट्रेंच विधि की जानकारी दी
मवाना। गन्ना विकास परिषद् द्वारा गांव गेसूपुर में गोष्ठी का आयोजन करके किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करके कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गई। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. वीरेंद्र वर्मा ने गन्ने की उन्नत किस्मों की सहफसली के साथ बुवाई कर मृदा परीक्षण कराकर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर अधिक लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी। किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई के लाभों से अवगत कराया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक बाबू ने राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत आधार पौधशाला बीज वितरण, प्राथमिक पौधशाला बीज वितरण, क्षेत्र प्रदर्शन, माइक्रो न्यूट्रीएंट एवं कृषि यंत्रों पर विभाग द्वारा किसानों को दिए जाने वाले अनुदान के विषय में विस्तार से बताया।