{"_id":"5a6de51f4f1c1ba1268b6eae","slug":"15171517212-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानो को कम गन्ना पर्चियां मिलने पर किसानो ने किया गन्ना प्रबंधक का घेराव।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानो को कम गन्ना पर्चियां मिलने पर किसानो ने किया गन्ना प्रबंधक का घेराव।
Updated Sun, 28 Jan 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माछरा। किसानों ने गन्ना पर्चियां कम मिलने एवं गन्ने का एग्रीमेंट चालू करने की मांग को लेकर रविवार को नंगलामल शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक का घेराव किया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गन्ने का एग्रीमेेंट नहीं किया गया तो वे गन्ना मंत्री से शिकायत करेंगे। गन्ना मूल्य के शीघ्र भुगतान की भी मांग की।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान राधना के नेतृत्व में किसान नंगलामल शुगर मिल पहुंचे। उन्होंने गन्ना प्रबंधक से मिलकर पर्चियां कम आने के कारण ईख खेतों में खड़ी होने की शिकायत की। इरफान राधना का कहना है कि गन्ना पर्चियों की कमी के कारण ही गेहूं की बुवाई भी कम हो पाई है। यदि किसान गन्ना कोल्हू पर नहीं बेचते तो गेहूं की बुआई बिल्कुल नहीं हो पाती। किसानों के पास अधिक गन्ना है और उन्हें कम पर्चियां मिल रही हैं। इसलिए गन्ने का एग्रीमेंट करके किसानों को शीघ्र अधिक पर्चियां दी जाएं। एग्रीमेंट पर गन्ना प्रबंधक से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर किसानों ने चेतावनी दी कि वे इसकी शिकायत प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा से करेंगे। किसानों ने गन्ना मूल्य का भुगतान बढ़ाने की मांग की। जिससे किसान रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें तथा गेहूं बुआई करके खाद एवं कीटनाशक आदि डाल सकें। इस दौरान राशिद, परवेज, फुरकान, इमरान, बाबू आदि किसान थे।