{"_id":"5b8ef134867a55486c705a3c","slug":"151536094516-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतन व शगुन को भारत सरकार ने दी 60-60 हजार की छात्रवृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतन व शगुन को भारत सरकार ने दी 60-60 हजार की छात्रवृति
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चेतन और शगुन को मिली 60-60 हजार रुपये की छात्रवृति
कंकरखेड़ा। जेपी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10 वीं के दो छात्रों को डॉ. आंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से नवाजा गया है। दोनों छात्रों को डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन द्वारा 60-60 हजार रुपए की नकद छात्रवृति, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है।
स्कूल के एमडी गजेंद्र मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2016-17 में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्र चेतन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी शिवलोक पुरी व छात्रा शगुन गौतम पुत्री राजेश गौतम निवासी सैनिक विहार ने परीक्षा में 10 सीजीपीए हासिल किया था। जिसके चलते सीबीएसई बोर्ड ने दोनों छात्रों के नाम डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को भेजे थे। दोनों के नाम भारत सरकार के द्वारा दिए जाने वाले डॉ. आंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड में सम्मलित किए गए। जिसके चलते छात्र चेतन व छात्रा शगुन को अपने-अपने अभिभावकों के साथ 29 अगस्त को दिल्ली में हुए मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बुलाया गया। जहां पर चेतन व शगुन को 60-60 हजार रुपए नकद छात्रवृति के रुप में दिए गए। इसके अलावा दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्कूल एमडी गजेंद्र मांगलिक ने बताया कि दोनों छात्र अब भी स्कूल में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों छात्रों का मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्या आरती चड्ढा व समस्त स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया।