फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चेतावनी के बावजूद सड़क पर लगी साप्ताहिक पैठ

चेतावनी के बावजूद सड़क पर लगी साप्ताहिक पैठ

Sun, 07 Jan 2018 06:53 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
चेतावनी के बावजूद सड़क पर लगी साप्ताहिक पैठ
मवाना।
विज्ञापन

तहसील रोड पर रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ बार-बार आदेश के बावजूद ठेकेदार द्वारा लगाई जा रही है। जिससे सीएचसी और तहसील जाने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। थाना प्रभारी ने आज फिर एक बार पैठ ठेकेदार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आगामी रविवार को पैठ सडक पर नहीं लगनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि तहसील रोड पर प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक पैठ लगती है। नगर पालिका द्वारा जो ठेका छोड़ा गया है वह सड़क के लिए नहीं है। ठेका मैदान में पैठ लगाने के लिए छोड़ा गया है। बीते कई वर्षों से राजनीतिक संरक्षण के कारण ठेकेदार नियम-कानूनों की अनदेखी पैठ को तहसील मार्ग के दोनों ओर लगा देता है।
विज्ञापन

तहसील मार्ग पर सीओ, एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिका ईओ तथा सीएचसी के लिए रास्ता जाता है। सड़क के दोनों ओर पैठ में दुकानें लग जाने से इस मार्ग पर वाहनों का निकलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर होता है। कई बार लोग इस बाबत अधिकारियों से शिकायत करते आ रहे हैं। एक-दो बार पुलिस ने कड़ा रुख अखत्यार कर पैठ को सड़क की एक ओर तथा सीएचसी गेट से पीछे लगवाया है। फिर से पैठ वहीं लग जाती है। आज रविवार को भी सड़क के दोनों ओर पैठ लगने से उक्त मार्ग शाम तक अवरुद्ध रहा। जिस पर थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह ने ठेकेदार को फोन कर चेतावनी दी कि आगामी रविवार को किसी भी हाल में पैठ सड़क पर नहीं लगनी चाहिए। उनका कहना है कि रविवार को पुलिस तैनात कर सड़क पर पैठ नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
थाना प्रभारी ने ठेकेदार को दी सड़क पर पैठ नहीं लगाने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed