{"_id":"5b2575384f1c1b634d8b6f72","slug":"151529181496-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग का चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड के लिए दिल्ली मेरठ मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन के लिए मेरठ दिल्ली रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। इस दिशा में एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने टेंडर डालकर काम शुरू किया है। लक्ष्य है कि यह रोड चौड़ी हो ताकि रैपिड ट्रेन पर काम शुरू होने के समय इस मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा न हो।
दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन चलाने का लक्ष्य वर्ष 2024 तक का तय किया गया है। डासना की ओर से इस पर काम शुरू होगा। मेरठ दिल्ली मार्ग पर पिलर खड़े कर उसके ऊपर एलीवेटेड एलाइनमेंट बनाया जाएगा। इससे पहले इस सड़क को चौड़ा करना होगा ताकि जब पिलर बनने शुरू हो तो यह मार्ग इतना तंग न हो जाए कि यहां से वाहन गुजर ही न पाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग की श्रेणी में अब यह मार्ग रह नहीं गया है। ऐसे में इसके चौड़ीकरण का बीड़ा एनसीआरटीसी ने उठाया है।
चरणवार होगा काम
एनसीआरटीसी का प्लान है कि चरण में सड़क का चौड़ीकरण होगा। चूंकि राजनगर की तरफ से ही पहले रैपिड का काम शुरू होगा तो पहले चरण में राजनगर एक्सटेंशन से दुहाई के बीच की एक तरफ (औद्योगिक क्षेत्र साइड) की करीब पांच किलोमीटर रोड का चौड़ीकरण हो रहा है। यह काम तो लगभग पूरा हो गया है। जबकि दूसरी साइड में चौड़ीकरण के लिए सड़क को कवर करना शुरू कर दिया है। जितनी सड़क चौड़ी होती जाएगी उतना ही रैपिड का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
तीन साल का समय
इस काम के लिए एनसीआरटीसी ने इस पांच किमी केलिए नौ करोड़ का टेंडर विभिन्न कार्यों के लिए जारी किया है। इस काम की कार्य अवधि तीन साल रखी गई है। दरअसल सराय काले खां से मेरठ तक 82 किमी के रैपिड ट्रेन रूट का निर्माण दो चरणों में होना है। पहला चरण सराय काले खां से दुहाई तक का है। इसके लिए केंद्र ने 1000 करोड़ व राज्य सरकार ने 250 करोड़ रुपये दिए हैं।
दुहाई में डिपो
दुहाई में रैपिड ट्रेन का डिपो बनेगा, जिस कारण से निर्माण सामग्री व अन्य सामान शुरुआत में वहीं रखा जा रहा है। पीडब्लूडी की तरफ से मेरठ तक रैपिड रूट निर्माण हेतु एनओसी दी जा चुकी है।
ये हैं स्टेशन
सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नार्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डोरली, मेरठ नॉर्थ व मोदीपुरम।
रैपिड के लिए मेरठ दिल्ली मार्ग के चौड़ीकरण का बीड़ा भी एनसीआरटीसी ने ही उठाया है। इसके लिए काम शुरू हो गया है। मार्ग का चौड़ीकरण किए बना रैपिड पर काम शुरू नहीं हो सकेगा। सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एनसीआरटीसी