फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईद पर शहर में कड़ी रही सुरक्षा व्यवस् था

ईद पर शहर में कड़ी रही सुरक्षा व्यवस् था

Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ईद पर शहर में कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्
था
ईद पर शहर में कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

मेरठ। ईद पर शनिवार तड़के से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। शाही ईदगाह पर पैरामिलिट्री और भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। वहीं अन्य स्थानों पर भी फोर्स की निगरानी रही।

दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एडीएम सिटी मुकेशचंद्र, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एएसपी कैंट सतपाल सिंह, एसपी सिटी रणविजय सिंह रहे। इसके बाद एसएसपी ने नूरनगर, और बालेमियां व अन्य स्थलों पर पहुंचकर भी सुरक्षा का जायजा लिया। नमाज के मुख्य स्थलों पर तड़के से ही चेकिंग की गई थी। यहां डॉग स्क्वाएड, बम निरोधक दस्ता और खुफिया विभाग की टीम भी अलर्ट थी। वहीं सुबह पांच बजे से रूट डायवर्जन कर दिया था। यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने टीआई और टीएसआई के साथ पहुंचकर मुख्य स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया। ईद की नमाज होने के दो घंटे बाद रूट डायवर्जन वाले मुख्य स्थानों से ट्रैफिक ड्यूटी हटाई। एसपी देहात राजेश कुमार ईद की नमाज के दौरान सरधना में तैनात रहे। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला नूरनगर और सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज बालेमियां पर फोर्स के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed