फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नाले की दीवार का काम शुरू, जाम से लोग परेशान

नाले की दीवार का काम शुरू, जाम से लोग परेशान

Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नाले की दीवार का काम शुरू, जाम से लोग परेशान
मेरठ। नगर निगम ने शहर के नालों को सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को थापर नगर नाले की पटरी और दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। वहीं इसके लिए बंद किए गए मार्ग के चलते बच्चा पार्क से दिल्ली रोड की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। निगम कर्मियों से लोगों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शहर के खुले नालों के कारण अब तक कई घटनाएं हो चुकी हैं। साथ ही नालों पर हुए अतिक्रमण से सड़कों पर जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा नालों की सफाई नहीं होेने से बरसात सड़क पर जलभराव हो जाता है। बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने नालों की साफ-सफाई के साथ ही इन पर दीवार बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को थापर नगर नाले की टूटी पटरी बनाने और नाले की दीवार बनाने का काम शुरू कर किया गया। कार्य के चलते बच्चा पार्क से जली कोठी के लिए जा रही रोड के यातायात को बंद कर दिया गया। सड़क बंद होने पर लोग वापस लौटते रहे। वहीं वाहन पीछे करने और मोड़ने के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed