फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लालकुर्ती पहुंचा अमला, सुधरी व्यवस् था

लालकुर्ती पहुंचा अमला, सुधरी व्यवस् था

Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
लालकुर्ती पहुंचा अमला, सुधरी व्यवस्
था
लालकुर्ती पहुंचा अमला, सुधरी व्यवस्था
विज्ञापन

मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को भी पुलिस ने लालकुर्ती पैठ बाजार में पहुंचकर अवैध वाहनों के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ठेले वालों ने विरोध भी किया।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि सीओ ट्रैफिक संजीव देशवाल, टीएसआई डीडी दीक्षित, टीएसआई नदीम खान रविवार को जीरो माइल पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस ने जीरो माइल स्टोन से लेकर मेट्रो अस्पताल तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण और वहां खड़े ठेले हटवाए। मेट्रो अस्पताल से लेकर लालकुर्ती पैठ के अंदर रास्ते पर भी बेगमपुल तक अतिक्रमण हटवाया। लालकुर्ती पैठ में सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि लालकुर्ती पैठ में तीन ऑटो, सात ई रिक्शा को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया। लालकुर्ती से तीन कार क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेजी गईं। सड़क पर अवैध तरीके से खड़े 25 वाहनों पर चालान चस्पा किए गए।
विज्ञापन


नो टेेंपो जोन में भी कार्रवाई
बेगमपुल से बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक नो टेंपो जोन में 14 ऑटो भी सीज कर पुलिस लाइन भेज दिए। टीएसआई डीडी दीक्षित ने बताया नो टेंपो जोन में बीच के रास्ते से ऑटो घुस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हटाने के बाद फिर खड़े हो जाते हैं ठेले
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि लालकुर्ती पैठ की समस्या लगातार बनी हुई है। कई बार पुलिस अफसर सड़क से पैठ को हटवा चुके हैं। इसके बाद फिर से सड़क पर अवैध तरीके से ठेले और वाहन खड़े होने से व्यवस्था बिगड़ती है। पुलिस अफसरों ने दुकानदारों से भी व्यवस्था में सहयोग मांगा है। वहीं टीएसआई डीडी दीक्षित ने बताया कि सोमवार को बेगमपुल चौराहे से लेकर बच्चा पार्क तक अभियान चलाया जाएगा।

खास बात
ट्रैफिक पुलिस ने जीरो माइल से लालकुर्ती पैठ तक चलाया अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed