{"_id":"59c6c6034f1c1b0d6c8b5103","slug":"151506199043-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका सा थ सबका विकास पर काम कर रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका सा थ सबका विकास पर काम कर रही प्रदेश सरकार
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती वर्ष के अवसर पर मेरठ ब्लाक में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी शुरू हुई। उद्घाटन विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास की मानसिकता से काम कर रही है।
विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सरकार पं दीन दयाल के नाम से कार्यक्रम संचालित कर आमजन को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। पंजीकृत दल द्वारा नाट्य मंचन और भूड़बराल के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुति की गई। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 6, एनआरएलएम के दो समूहाें को क्रेडिट संबद्धता के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उप्र अनुसूचित जाति वित्त निगम द्वारा चार लाभार्थियाें को ऋण वितरण के स्वीकृति पत्र दिए। ब्लॉक मेरठ के ओडीएफ हो जाने पर प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। मेले में कृषि, श्रम, बाल विकास एवं पुष्टाहार स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्यम एवं खाद्य एवं प्रसंस्करण, पंचायती राज, आदि विभागों द्वारा अपने अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। संचालन जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा ने किया। ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, खंड विकास अधिकारी मेरठ हरिशंकर, राजीव, रामबीर मौजूद रहे।