फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चौहान चौक पर पाइप लाइन चोक होने पर हुई जलभराव की समस्या।

चौहान चौक पर पाइप लाइन चोक होने पर हुई जलभराव की समस्या।

Mon, 18 Dec 2017 08:57 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
चौहान चौक पर पाइप लाइन चोक होने पर हुई जलभराव की समस्या।
मवाना। कस्बा स्थित चौहान चौक के निकट नाला अट जाने से गलियों में जलभराव हो गया। इससे आसपास के लोग नारकीय जीवन जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। नगर पालिका सफाई निरीक्षक का कहना है कि नाला चोक हो जाने से जलभराव की समस्या सामने आई है।
विज्ञापन

चौहान चौक के आसपास की गलियों में पाइप चोक हो जाने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। नालियों का गंदा पानी गलियों में भर जाने से वहां रहने वाले लोगों को घर से निकलने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा कि रविवार रात से यह नाला चोक हो गया। जिस कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। सुबह होते ही मोहल्ले के लोगों ने घर से बाहर निकलकर देखा। सोमवार दोपहर में नगर पालिका सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा सफाई करके निकासी शुरू कराई। इसके दोपहर बाद ही लोगों को राहत मिली। वहीं, नगर पालिका सफाई निरीक्षक जयपाल सिंह का कहना कि उन्होंने सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर भेजकर पाइप लाइन की सफाई कराकर निकासी शुरू कर्राई।
विज्ञापन


कैडेट्स ने कॉलेज में सफाई अभियान चलाया
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के आदेश पर मेजर आरके राणा के निर्देशन में कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें कैडट्स को अभियान में योगदान देकर स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण दूषित नहीं करना चाहिए। इस दौरान अन्य कई लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधान लिपिक प्रसोत कुमार, शिक्षक नेता नरेशपाल, नायब सूबेदार अजेश कुमार, अरुण बरार, सचिन मलिक, जितेंद्र कुमार, गोविंद, उपवन, निखिल, साक्षी एवं शैली आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed