{"_id":"5a217e5c4f1c1b69678bf72f","slug":"151214460113-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रा में हुस्नो, करनावल में पुष्पा, खिवाई रंगीला चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्रा में हुस्नो, करनावल में पुष्पा, खिवाई रंगीला चेयरपर्सन
Updated Fri, 01 Dec 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात उधम सिंह की पत्नी ने भाजपा प्रत्याशी विमला देवी को हराया
सरूरपुर।
पहली बार नगर पंचायत बनी हर्रा और खिवाई में महिला वर्ग ने चेयरपर्सन के पद पर जीत हासिल की। हर्रा में हुस्नो बेगम, खिवाई में रंगीला बेगम और करनावल में पुष्पा देवी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं, नगर पंचायत करनावल के 12, हर्रा और खिवाई के 15-15 वार्डों के सभासद भी अपनी जीत को लेकर उत्साहित थे। अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद हुस्नो बेगम, पुष्पा देवी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर जश्न मनाया। वहीं, विपक्षी हारने के बाद मायूसी के साथ चुपके से मतगणना स्थल से चले गए।
करनावल, हर्रा और खिवाई नगर पंचायत चुनाव की मतगणना सरधना स्थित संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में हुई। शुक्रवार को मतगणना अव्यवस्थाओं के बीच करीब एक घंटा विलंब से प्रारंभ हुई। मतगणना के दो चरण पूरा होने तक करनावल, खिवाई और हर्रा नगर पंचायत के छह वार्डों के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी। मतगणना के चलते अध्यक्ष की तीनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला चला। चारों टेबल पर वोटों की गिनती के चलते बीच का अंतर प्रत्याशियों और समर्थकों में बेचैनी बढ़ा रहा था। मतगणना के चलते अतिसंवदेनशील नगर पंचायत करनावल में उधम सिंह की पत्नी निर्दलीय पुष्पा देवी ने भाजपा की विमला देवी को 1453 वोटों के अंतर से पराजित किया। वहीं, नगर पंचायत दर्जा मिलने पर पहली बार चेयरपर्सन के पद पर हर्रा में हुस्नो बेगम ने निवर्तमान ग्राम प्रधान गुलशनजहां को 1029 वोटों से हराया। खिवाई की रंगीला बेगम ने शमीम बेगम को 528 वोटों के अंतर से हराया। जीत की जानकारी पाकर सैकड़ों समर्थक मतगणना स्थल के गेट पर पहुंचे और जमकर जश्न मनाया। वहीं, करनावल, खिवाई और हर्रा पहुंचकर समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।
प्रत्याशी वोट
हर्रा
हुस्नो 2804
गुलशनजहां 1769
खिवाई
रंगीला 2578
शमीम 2233
करनावल
पुष्पा 2836
विमला 1383