फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धान में एक सप्ताह 200 रूपये का उछाल ।

धान में एक सप्ताह 200 रूपये का उछाल ।

Thu, 30 Nov 2017 07:41 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
धान में एक सप्ताह 200 रूपये का उछाल ।
बहसूमा। रामराज अनाज मंडी में एक सप्ताह में धान के मूल्य में 200-250 रुपये तक उछाल आया है। जिससे किसी हद तक किसानों के चेहरे खिले हैं। हालांकि धान में तेजी सीजन के अंत में आई है। जिससे किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिला रहा है।
विज्ञापन

इस बार रामराज खादर क्षेत्र में किसानों ने गत वर्षों की अपेक्षा धान की फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिलने के चलते रकबा कम कर दिया था। क्षेत्र के अधिकतर किसान नवंबर के प्रारंभ में ही धान की फसल को मंडी में बेच देते हैं। इसके पीछे किसानों का तर्क है कि वे इसके बाद ही गेहूं की बुआई करते हैं। इस बार धान की फसल का रेट गत वर्षों की अपेक्षा बेहतर मिला। हालांकि यह लागत के हिसाब से काफी कम है। बीते एक सप्ताह में धान के भाव सुगंध 2450 रुपये प्रति कुंतल, सरबती 2250 रुपये प्रति कुंतल, मुच्छड़ बासमती 3050 रुपये में बिका। यह बीते एक सप्ताह में 200-250 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है।
विज्ञापन


बच्चों ने पेन होल्डर और पेपर वेट बनाए
बहसूमा। रामराज स्थित डी मोंट फोर्ट एकेडमी में बृहस्पतिवार को पेपर वेट मेकिंग एवं पेन होल्डर पर प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 3 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने सुंदर पेन होल्डर बनाए। कक्षा 5 से 8 तक सभी छात्रों ने पेपर वेट मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छात्रों ने स्टोन के पेपर वेट बनाकर सभी का मन मोह लिया। स्कूल के प्रबंधक डा. समीर वर्मा ने पेन होल्डर एवं पेपर वेट मेकिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राखी, वर्षा, दीपा, सविता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed