{"_id":"59ff098d4f1c1bc8678b961b","slug":"15098864418-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति जुलूस निकालने वालों के खिलाफ उपजिलाधिकारी ने दिए एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति जुलूस निकालने वालों के खिलाफ उपजिलाधिकारी ने दिए एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश।
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
मवाना।
नामांकन करने पहुंच रहे प्रत्याशी और उनके समर्थक आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। बिना अनुमति नारेबाजी कर जुलूस निकाल रहे हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से कहा कि जिन प्रत्याशियों ने बिना अनुमति जुलूस निकाला है, उनके तथा समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
उल्लेखनीय है कि इस समय पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद नामांकन करने वाले कुछ प्रत्याशी तथा उनके समर्थक आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। बिना अनुमति नगर में भारी समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर ताकत का मतदाताओं को अहसास करा रहे हैं।
आज नामांकन के आंठवें दिन मवाना नगर पालिका से अध्यक्ष पद का नामांकन करने वाले एक दो प्रत्याशियों ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भारी समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। वहीं, फलावदा, बहसूमा से भी नामांकन करने आए कुछ प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नारेबाजी करके जुलूस निकाला। जुलूस निकालने वाले किसी भी प्रत्याशी ने पूर्व अनुमति नहीं ले रखी थी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने तुरंत ही पुलिस क्षेत्राधिकारी यूएन मिश्र को बिना अनुमति जुलूस निकालने वाले प्रत्याशी तथा उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य बातें
मवाना और फलावदा के कई प्रत्याशियों ने किया आचार संहिता का उल्लंघन