{"_id":"59fe2f234f1c1bf3538bb317","slug":"15098305273-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी दो दिन और रहेगा कोहरा, रात का पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी दो दिन और रहेगा कोहरा, रात का पारा गिरा
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। तीन दिन से पड़ रहे कोहरे के बीच शनिवार को भी मौसम बदला हुआ था। कोहरा सुबह जल्दी हट गया और धूप निकल गई। अभी दो दिन तक और कोहरा रहेगा और इसके बाद हवा चलेगी और ठंड बढ़ेगी।
कोहरे की दस्तक के बीच दिन रात का तापमान भी गिर रहा है। सुबह घना कोहरे का असर बना हुआ है। जिस कारण शहरवासियों को भी परेशानी हो रही है। हाईवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो रही है। अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को कोहरा थोड़ा कम रहा। अभी हवा की गति कम है, जिस कारण मौसम में प्रदूषण और कोहरे का स्तर बना हुआ है। तेज हवा के चलने से जहां प्रदूषण की मात्रा कम होगी, वहीं कोहरा भी छंट जाएगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन तक कोहरा रहेगा, कोहरा थोड़ा हल्का हो सकता है। हवा का रुख पश्चिमी होते ही तेज होगी और कोहरा हटेगा, सर्दी फिर से बढ़ जाएगी।