{"_id":"59b6bcc34f1c1bf27f8b60fc","slug":"150514812120-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी जाने के लिए और उमस कर रही बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी जाने के लिए और उमस कर रही बेहाल
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। गर्मी का मौसम जाने को तैयार है। इसके बावजूद उमस बेहाल कर रही है। जिसके चलते शहरवासी हलकान हैं।
सितंबर के प्रथम सप्ताह में हुई बारिश के बाद अब मौसम नेे फिर से पलटी मार दी है। गर्मी के तेवर तल्ख हुए हैं। सितंबर में गर्मी जाने की तैयारी में है परंतु उमस बढ़ती जा रही है। इसने तीन-चार दिन से लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी कायम है। मौसम सोमवार को भी ऐसे ही रहा, दिन में गर्मी थी और उमस का असर भी कम नहीं हो रहा था। उमस और गर्मी के बीच राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। राजकीय मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.0 और रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 75 और न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डा. एम शमीम का कहना है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह मेें गर्मी का असर तेज हुआ है। गर्मी जाने से पहले एक बार तल्ख तेवर जरूर दिखाती है। आसमान पर आंशिक बादल तो हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं दिख रही है।