फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर उपजिलाधिकारी से शिकायत की।

महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर उपजिलाधिकारी से शिकायत की।

Sat, 09 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर उपजिलाधिकारी से शिकायत की।
मवाना। कस्बा फलावदा निवासी जीनत ने पुत्री के ससुराल वालों पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप पुलिस पर लगाकर एसडीएम से शिकायत की। फलावदा निवासी जीनत ने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पुत्री की शादी लावड़ निवासी युवक से हुई थी। पांच लोगों पर आरोप लगा बताया कि करीब दो महीने पहले इन लोगों ने पुत्री को आग लगाकर जान से मार डाला। मामले में पीड़िता ने इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक एक आरोपी की गिरफ्तार किया है। बाकी फरार हैं। पीड़िता ने बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


बालिकाओं की शिक्षा के लिए किया प्रेरित
मवाना। गांव सधारणपुर विकास खंड रजपुरा में बालिका साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेरक संतरपाल ने छह गांवों से आई लडकियों को हुनर बंद बनने के बारे में जानकारी दी। मेरठ सेवा समाज संस्था ने बलिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। अमित ने समूह की किशोरियों को लड़के-लड़की के भेदभाव के बारे मे जानकारी दी। बताया कि लड़के लड़की का अनुपात कम होता जा रहा है। इसको रोकने के लिए सभी को जागरूक होना पडे़गा। साधारणपुर, कुनकुरा, नगली, कस्तला, मोरना व नंगला शेखू गांवों से करीब 105 लड़कियां कार्यक्रम में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed